रणवीर सिंह की गली बॉय को लगा झटका- ऑस्कर की रेस से बाहर हुई फिल्म
अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और वो काफी चर्चा में रहे थे। फिल्म में मुराद के किरदार ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा थी कि फिल्म ऑस्कर के लिए जाएगी लेकिन अब वो उम्मीद खत्म हो चुकी है। दरअसल गली बॉय ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी तो काफी शानदार थी लेकिन वो ऑस्कर लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई।
गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स के सभी नॉमिनेशन के लिए वोटिंग 2 जनवरी से 7 जनवरी तक चलेगी। जबकि अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान 13 जनवरी को होगा। इस बार इन ऑस्कर अवॉर्ड्स का धमाकेदार आयोजन 9 फरवरी 2020 को हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।

सच्ची कहानी पर बेस्ड फिल्म: 'गली बॉय' में मुराद की कहानी दिखाई गई थी, जो मुंबई के धारावी में रहता है। 50 करोड़ के बजट में बनी 'गली बॉय' ने बॉक्सऑफिस पर करीब 140 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
अब देखना ये है कि कौन कौन सी फिल्में इस साल ऑस्कर में बाजी मारते हुए नजर आएंगी। फिलहाल रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications