दीपिका पादुकोण और ड्रग्स मामले में रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन? फिल्ममेकर का खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से हर रोज एक नया मामला सामने आता है वो काफी चौकाने वाला है। हर दिन किसी बड़े सितारे का नाम सामने आ रहा है जिनपर ड्रग्स लेने को लेकर आरोप लग रहे हैं। सबसे पहले इस सब की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से हुई थी। ये तब पता चला था जब एनसीबी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आया था।
इस समय जिस एक्ट्रेस का नाम इस केस में सामने आया है वो है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिनपर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। खबर है कि दीपिका पादुकोण की 3 साल पुरानी एक चैट वायरल हो रही है जो कि उनके मैनेजर के साथ है। इसको ड्रग्स वाली चैट कहा जा रहा है और ये 2017 का मामला है। अब जैसे ही ये मामला चर्चा में आया है सबसे ज्यादा दीपिका के पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह परेशान हो रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने किया था बच्चे का शोषण? कंगना रनौत ने वीडियो साझा करते हुए लगाया आरोप


Click it and Unblock the Notifications











