First Look- जयेशभाई जोरदार से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज- चौंक जाएंगे आप
अभिनेता रणवीर सिंह जब भी किसी किरदार को करते हैं तो उसमें पूरी तरह से घुस जाते हैं। काफी समय से चर्चा में चल रही उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार का पहला लुक आज सामने आया है जो कि आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह इस फिल्म में एक देहाती गुजराती का रोल कर रहें हैं और पोस्टर में आपको रणवीर सिंह कुछ उसी अंदाज में नजर आएंगे। रणवीर सिंह ने इस रोल को लेकर काफी मेहनत की है और आप देख सकते हैं कि उन्होने अपना वजन भी कम किया है।
इस फिल्म में रणवीप सिंह के रोल की बात करें तो ये किरदार आम हिंदी फिल्मों के हीरो जैसा नहीं है और न ही वह दुश्मनों से अकेले भिड़ने में ही सक्षम है।

महिला सशक्तीकरण पर बन रही फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह की हीरोइन चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी से डेब्यू करने वाली शालिनी पांडे हैं। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह के फैंस काफी उत्सुक हैं क्योंकि रणवीर सिंह एक अलग ही अदाज में धमाका करने वाले हैं।
रणवीर सिंह इसके पहले फिल्म गली बॉय में धमाका कर चुके हैं और उस फिल्म के लिए भी उन्होने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में चल रही है और फिल्म को दिव्यांग ठक्कर निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications