रणवीर सिंह की सर्कस से आई बड़ी खबर, 1960 के दौर में ले जाएगी फिल्म, पढ़िए डिटेल्स!
सुपरस्टार रणवीर सिंह इस समय शानदार फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जो कि 'अंगूर' (1982) फिल्म की रीमेक साबित होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी जोड़ी धमाका करने वाली है, इससे पहले दोनों सिंबा में नजर आए थे। इस समय फिल्म सर्कस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जो कि चर्चा में हैं। खबर है कि इस फिल्म को 60 के दशक के अनुसार बनाया जाएगा जिसके लिए तैयारी चल रही है।
इसके लिए सभी सितारों के कॉस्ट्यूम्स भी उसी दशक के हिसाब से तैयार किए जा रहे हैँ। इसका मतलब ये है कि फिल्म काफी क्रिएटिव और अलग होने वाली है।

कुछ समय पहले इस फिल्म से खबर आई थी कि शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी ने पूरा महबूब स्टूडियो ही बुक कर लिया है। कोविड 19 से तमाम सुरक्षा बरतते हुए फिल्म की शूटिंग शुरु की दी गई है।
'सर्कस' की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरूण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी आदि दिखने वाले हैं।
यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'The Comedy of Errors' पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म सू्र्यवंशी का भी हिस्सा हैं लेकिन ये फिल्म कोरोना के कारण रिलीज नहीं हो पाई है।


Click it and Unblock the Notifications