ड्रैकुला बने रणवीर सिंह की Cute तस्वीर वायरल- बचपन से ही मस्तीखोर हैं अभिनेता

सुपरस्टार रणवीर सिंह के लुक्स को लेकर अक्सर कई तरह की बातें होती हैं और उनका हर जगह पर अतरंगी लुक देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं तो कुछ लोग हंसते भी हैं। हालांकि अगर आपको ये बता दें कि रणवीर सिंह ये सब लाइमलाइट के लिए नहीं करते हैं बल्कि वो बचपन से ही ऐसे है। गौरतलब है कि इस समय रणवीर सिंह की बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको देखकर आप भी ये बात मान जाएंगे।

रणवीर सिंह ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वो ड्रैकुला बने नजर आ रहें हैं और उन्होने नकली दांत लगाए हुए हैं। इसके अलावा उन्होने अपने हाथों के डराने का पोज भी बनाया है। तो इससे ये बात तो साफ हो जाती है कि मस्तीखोर तो अभिनेता बचपन से ही है।

ranveer singh, रणवीर सिंह

अगर उनके अभिनय की बात की जाए तो वो काफी दमदार तरीके से अपना काम करते हैं और अपने कैरेक्टर को ऐसे पकड़ते हैं कि लोग उनकी काफी तारीफ करते हैँ। इसकी एक झलक आपने पद्मावत और गली बॉय में भी देखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर कपलि देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। रणवीर के साथ दीपिका भी इस फिल्म में नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X