..तो इनकी एक्टिंग से प्रेरित हैं ऋतिक रोशन!
ऋतिक को फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह का किरदार काफी पसंद है। ऋतिक ने बताया कि जब मैं बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह को देखता हूं तो मुझे काफी बेचैनी होती है।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म काबिल के रिलीज़ होने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। ऋतिक रोशन का मानना है कि बॉलीवुड में जिस तरह से कॉम्पिटीशन चल रहा है वो वाकई में कमाल का है।

ऋतिक को फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह का किरदार काफी पसंद है। ऋतिक ने बताया कि जब मैं बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह को देखता हूं तो मुझे काफी बेचैनी होती है और ये बेचैनी मुझे बहुत प्रोत्साहित करती है। मुझे ऐसा प्रोत्साहन काफी लंबे समय बाद मिला है।
हर दशक में बॉलीवुड में बदलाव होता है..कुछ नयापन आता है-अमिताभ बच्चन
ऋतिक ने कहा कि कॉम्पिटीशन होना काफी बेहतर है क्योंकि इसी तरह से आपके अंदर का टैलेंट बाहर निकलकर आएगा। बहरहाल बात करें ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल की तो ये फिल्म राकेश रोशन ने प्रॉड्यूस की है। इस फिल्म में यामी गौतम फीमेल लीड रोल में हैं। यामी पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications