..................... Ranveer Singh's 83 trailer create history as got 50 Million view in 24 hours! रणवीर सिंह स्टारर 83 के ट्रेलर ने रच दिया इतिहास, 24 घंटे में 50 मिलियन व्यूज पाने वाला पहला ट्रेलर! - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह स्टारर 83 के ट्रेलर ने रच दिया इतिहास, 24 घंटे में 50 मिलियन व्यूज पाने वाला पहला ट्रेलर!

सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसको काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटों के अंदर कुछ ऐसा किया है जो कि पहले कभी नहीं देखा गया। दरअसल इस ट्रेलर 24 घंटे के अंदर 50 मिलियन व्यूज मिले हैं और ये एक कीर्तिमान है। इसके पहले किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर 50 मिलियन व्यूज नहीं मिले थे।

इस बात की जानकारी फैंटम फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होने इस ट्रेलर को साझा किया है और लिखा है.. ''83 ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है क्योंकि,

83 the film, ranveer singh, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह

इस ट्रेलर को 24 घंटे में 50 मिलियन व्यूज मिले हैं। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी।''

रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं

रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं

इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश हैं और फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह की बात करें तो इस फिल्म में उन्होने कपिल देव की भूमिका निभाई है जो कि 1983 क्रिकेट विश्वकप के कप्तान थे।

कबीर खान ने फिल्म को निर्देशित किया है

कबीर खान ने फिल्म को निर्देशित किया है

ये फिल्म भारतीय टीम की जीत पर आधारित है और उनका संघर्ष फिल्म में दिखाया जाने वाला है। ट्रेलर देखकर आपको समझ आ जाएगा कि इसको बनाने में कितनी मेहनत लगी है। निर्देशक कबीर खान ने फिल्म को निर्देशित किया है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह दमदार लग रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं, उन्होने कपिल देव की पत्नी की किरदार निभाया है।

कड़ी मेहनत की है

कड़ी मेहनत की है

रणवीर सिंह जिस तरह से बात करते नजर आ रहे हैं उससे इतना तय है कि उन्होने कपिल देव को काफी समझा है और कड़ी मेहनत की है। फिल्म कोरोना काल और लॉकडाउन के चलते थोड़ी से देर से रिलीज होने जा रही है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं जो कि गली बॉय में साथ दिखीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X