..................... Ranveer Singh's 83 The Film teaser will be release with Sooryavanshi! सूर्यवंशी से जुड़ेगा 83 द फिल्म का टीजर? बड़े धमाके के लिए तैयार हुए रणवीर सिंह! - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी से जुड़ेगा 83 द फिल्म का टीजर? बड़े धमाके के लिए तैयार हुए रणवीर सिंह!

सुपरस्टार रणवीर सिंह काफी समय से अपनी आने वाली दमदार फिल्म 83 को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। इसको लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहीं हैं और फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि कब इस फिल्म के टीजर का ऐलान होगा। अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है.. दरअसल फिल्म के टीजर के लिए अब आपको फिल्म 'सूर्यवंशी' देखने जाना होगा क्योंकि इसके साथ ही ये रिलीज होगा।

गौरतलब है कि मेकर्स ने रणवीर सिंह की इस फिल्म के टीजर को सूर्यवंशी के साथ जोड़ने का फैसला किया था। सभी को पता है कि रणवीर सिंह भी सूर्यवंशी में एक कैमियो कर रहे हैं।

sooryavanshi, 83 the film, ranveer singh, सूर्यवंशी, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह

रणवीर सिंह कबीर खान निर्देशित फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। परंपरागत रूप से निर्माता ने टीज़र और ट्रेलर के लिए एक डिजिटल लॉन्च का विकल्प चुने हैं।

खबर है कि टीज़र के बाद महीने के अंत में एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में काफी बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारत की सबसे मंहगी बायोपिक साबित होने वाली है।

रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और बाकी कलाकार नजर आने वाले हैँ। दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक इस फिल्म से सामने आ चुका है और उन्होने इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X