Ranveer Singh: रैंप वॉक बीच में छोड़ दीपिका पादुकोण को kiss करने भागे रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा है वायरल

ranveer-singh-runs-and-kisses-deepika-padukone-in-middle-of-ramp-walk-with-alia-bhatt-video-viral

Ranveer Singh kisses Deepika Padukone: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीती रात मुंबई में एक भव्य ब्राइडल कॉउचर शो होस्ट की, जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सितारे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शोस्टॉपर के रूप में दिखाई दिए।

शो में दीपिका पादुकोण, रणवीर की मां अंजू भवनानी, निर्देशक करण जौहर, एक्ट्रेस काजोल और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सहित अन्य सेलिब्रिटी भी बैठे नजर आए।

इवेंट के लिए आलिया ने मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइनर सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। मैचिंग ज्वैलरी के साथ वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह ने शेरवानी और जैकेट पहनी थी। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप पर वॉक किया और साथ में पोज भी दिया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

बीच रैंप में रणवीर सिंह ने दीपिका को किया kiss

लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री दिल जीत रही है। दरअसल रणवीर सिंह, जो अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, बीच रैंप पर रुके, दीपिका की ओर बढ़े और उनके गाल पर एक kiss कर दिया। इसके बाद रणवीर को अपनी मां के पैर छूए और फिर करण जौहर को गले भी लगाया।

रणवीर का यह अंदाज देखकर फैंस काफी इंप्रेस दिखे और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "जिस तरह से वह दीपिका के साथ रहते हैं, वह मुझे बहुत पसंद आया, वह बहुत भाग्यशाली हैं।" दूसरे ने लिखा, "सबसे लविंग हस्बैंड।" वहीं, एक अन्य ने लिखा- "ये अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने में कभी फेल नहीं होते.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X