रोहित शेट्टी की 'सिंबा'- रणवीर सिंह के साथ जुड़ गए 4 खास स्टार्स- धमाकेदार PIC
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा में गोलमाल स्टार्स कैमियो कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट एक तस्वीर शेयर की गई है, जहां रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और श्रेयास तलपडे मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं। यह तस्वीर काफी धमाकेदार है और सबूत है कि फिल्म में इनका कैमियो जबरदस्त होने वाला है।
सिंबा से अजय देवगन की धमाकेदार 'सिंघम' LOOK- धमाकेदार होगा कैमियो
इस पूरी टीम ने फिल्म के लिए एक खास शूट किया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- "Hamari film mein Chaar Chaand lag gaye!!! #RohitShetty @ArshadWarsi @kunalkemmu @TusshKapoor @shreyastalpade1 #Simmba @karanjohar #SaraAliKhan @sonusood".

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो रोहित शेट्टी ने गोलमाल के सभी एक्टरों से एक बार कहा और सभी कैमियो के लिए तुरंत राजी हो गए। यह फिल्म का धमाकेदार गाना होने वाला है। सिंबा 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। खास बात है कि पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह साथ काम कर रहे हैं।
सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, यहां जानें क्यों है सिंबा का बेसब्री से इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications