धांसू First Look, अब होगा 2019 का तगड़ा Dhamaka, देखते रह जाएंगे आप
इन दिनों बॉलीवुड का हर सुपरस्टार अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर बिजी है। वहीं रणवीर सिंह भी पद्मावत के बाद अब अपनी फिल्म सिंबा के जरिए धमाका करने वाले हैं। सिंबा में रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक पहले ही सामने आ चुका है। वहीं अब हाल ही में एक और स्टार का शानदार फर्स्ट लुक सामने आया है। ये फर्स्ट लुक रणवीर और रोहित शेट्टी ने बड़े ही फनी अंदाज में किया है।
[B'Day Spcl: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, ताबड़तोड़ अवॉर्ड्स, 44 साल से सुपरस्टार]
ये स्टार कोई और नहीं बल्कि सोनू सूद हैं.. हाल ही में इस फिल्म में उनका तगड़ा लुक सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी सोनू सूद को जबरदस्ती खींच कर तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों सोनू की शानदार सिक्स पैक एब्स की तरफ इशारा करते हुए दिख रहे हैं। तो जाहिर है इस फिल्म में रणवीर के अलावा सोनू भी एब्स और जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आएंगे।

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications