Just In: शाहरूख से ही भिड़ेंगे रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस सिंबा Vs ज़ीरो तय

शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो के पास केवल 7 दिन हैं। 21 दिसंबर को फिल्म रिलीज़ होगी और 28 दिसंबर को रणवीर सिंह के साथ दनदनाते हुए आएंगे रोहित शेट्टी जिनकी फिल्म सिंबा, आनंद एल राय की ज़ीरो को कड़ी टक्कर देगी। खबर थी कि इस टक्कर को बचाने के लिए सिंबा की टीम, अपनी रिलीज़ डेट बदल रही है।

माना जा रहा था कि शाहरूख खान की फिल्म को समय मिल सके इसलिए रोहित शेट्टी, अपनी फिल्म आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन फिलहाल इन सब बातों को दरकिनार करते हुए सिंबा की टीम ने साफ किया कि रोहित शेट्टी की फिल्म 2018 का आखिरी धमाका होगा। वहीं 2019 में बॉक्स ऑफिस की शानदार ओपनिंग भी यही फिल्म करेगी।

ranveer-singh-rohit-shetty-s-simmba-not-postponed

सिंबा, रोहित शेट्टी का शानदार प्रोजेक्ट है जहां सारा अली खान और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। सिंबा को सिंघम और दबंग का मिक्स कहा जा रहा है लेकिन रोहित शेट्टी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म साउथ की फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X