रणवीर सिंह ने किया धमाकेदार एलान: दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म जल्दी ही, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 के देव - अमृता?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का वो कपल हैं जो ऑफ स्क्रीन से भी ज़्यादा अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए फैन्स को बेहद पसंद है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने राम लीला के साथ अपनी केमिस्ट्री की शुरूआत की और इसके बाद भंसाली ने उन्हें बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी पेश किया।
पिछले साल रणवीर सिंह की 83 में भी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के किरदार कपिल देव की पत्नी रोमी भल्ला के किरदार में दिखाई दी थीं। अपने इस Extended Cameo से भी दीपिका पादुकोण ने सबका दिल जीत लिया था।

अब FICCI में बात करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ काम करने को लेकर बात की। उन्होंने बताया, "दीपिका के साथ काम करना हमेशा ही लाजवाब होता है। मैं उसके काम की जितनी इज़्जत करता हूं, उतना ही वो मुझे प्रभावित भी करती है। आप सबके लिए एक बहुत ही प्यारा सा सरप्राइज़ है। आप मुझे और दीपिका को जल्दी ही फिल्म में साथ में देखेंगे।"
अब जब से रणवीर सिंह ने ये एलान किया है तब से फैन्स लगातार यही मांग रहे हैं कि काश रणवीर सिंह ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की बात कर रहे हैं जहां माना जा रहा है कि देव और अमृता का किरदार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण निभाएंगे।

सर्कस का कैमियो
हालांकि, जिस हिसाब से रणवीर सिंह, दीपिका के साथ काम करने की कंफर्म बात बता रहे हैं, उससे ये कयास लगाना मुश्किल नहीं है कि वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की बात कर रहे हैं। सर्कस में दीपिका पादुकोण एक खास कैमियो में दिखाई देंगी और रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक मज़ेदार डांस के लिए शूट कर चुकी हैं।

नहीं चली गहराईयां, केवल हुईं ट्रोल
दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म थी गहराईयां जो कि अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हुई थी। गहराईयां के प्रमोशन के दौरान, बेहद revealing कपड़े पहनने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। एक तरफ दीपिका पादुकोण ने काफी हॉट और सेक्सी लुक में फिल्म को प्रमोट किया था दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा इस बात से परेशान थे कि फिल्म में केवल दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन पर बात हो रही है। फिल्म की रिलीज़ के बाद जब दीपिका पादुकोण ने ये underwater गहराईयां फोटोशूट करवाया तो एक बार फिर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

रिजेक्ट की भंसाली की अगली फिल्म
संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावत, दीपिका पादुकोण की आखिरी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद से वो परदे पर ना के बराबर दिखाई दीं। भंसाली ने अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा दीपिका पादुकोण को ऑफर की लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म के लिए काफी ज़्यादा फीस मांगी जिसे भंसाली पूरा नहीं करना चाहते थे। हालांकि, कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण की जगह भंसाली इस फिल्म में आलिया को ही लेना चाहते थे।

सीता और द्रौपदी?
मधु मंटेना एक इंटरव्यू में ये साफ कर चुके थे कि उनकी आने वाली mytho - verse यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहले सीता बनेंगी और उसके बाद द्रौपदी। जहां, सीता में रामायण को सीता की दृष्टि से दिखाया जाएगा और माना जा रहा है कि ये देवदत्त पटनायक की किताब पर आधारित हो सकती है वहीं द्रौपदी में महाभारत को द्रौपदी की दृष्टि से दिखाया जाएगा जो चित्रा बनर्जी की किताब द पैलेस ऑफ इल्यूजन्स पर आधारित है।

जवान का भी कैमियो
दीपिका पादुकोण शाहरूख खान की एटली फिल्म जवान में भी उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आएंगी। ये एक छोटा सा कैमियो होगा। दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान को बॉलीवुड के हिट कपल लिस्ट में जोड़ा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों सुपरस्टार्स अब तक चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे उन्हें वापस परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। दीपिका और शाहरूख की शुरूआत एक साथ ओम शांति ओम के साथ हुई और ये जोड़ी आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में दिखी। इसके बाद दीपिका और शाहरूख अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिज़ी हुए।

पठान के साथ वापसी
इससे पहले दीपिका पादुकोण शाहरूख खान के साथ पठान में वापसी करेंगी। ये उनके करियर की साथ में चौथी फिल्म होगी। दीपिका पादुकोण स्पेन में शाहरूख खान के साथ अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग कर चुकी हैं जहां से बिकीनी में उनकी कई तस्वीरें लगातार लीक हुईं। दीपिका पादुकोण सेट पर कभी काली तो कभी पीली बिकीनी में दिखाई दीं और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गईं जिन्हें किसी विदेशी पत्रिका ने ली। गौरतलब है कि पठान में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नज़र आएंगी। फिल्म में वो एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।

आखिरी बार परदे पर किया छपाक
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार परदे पर मुख्य भूमिका में 2020 की शुरूआत में लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक के साथ देखा गया था। फिल्म से दीपिका ने दिल तो जीते पर बॉक्स ऑफिस नहीं जीत पाईं। इसके बाद वो 2021 में रणवीर सिंह की 83 में कैमियो में दिखीं और इस साल अमेज़ॉन प्राईम पर धर्मा प्रोडक्शन्स की गहराईयां में दिखाई दीं लेकिन इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को बुरी तरह ट्रोल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications