हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे रणवीर सिंह- कर दिया रिजेक्ट, यहां जानें क्यों!
सिंबा की बेजोड़ सफलता के बाद कोई शक नहीं कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था और वह फाइनल भी हो गए थे। लेकिन फिर उन्हें कुछ कारणों से फिल्म रिजेक्ट करना पड़ा।
फिल्मफेयर को दिए अपने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि उनके पास भी वेस्ट से ऑफर आए थे और वह भी हॉलीवुड की कुछ फिल्मों के लिए ऑडिशन दे चुके हैं। जिनमें से उनको कुछ रोल ऑफर भी हुए लेकिन वे साइन नहीं कर पाए।

रणवीर ने उन हॉलीवुड फिल्मों का नाम तो नहीं बताया.. लेकिन बताया कि बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ डेट्स क्लैश होने की वजह से वह इन हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाए। खैर, जाहिर है बॉलीवुड फैंस रणवीर के इस फैसले से खुश होंगे।
बता दें, सिंबा के साथ रणवीर बॉलीवुड के दूसरे ऐसे स्टार बन चुके हैं, जिन्होंने एक ही साल में एक 300 करोड़ी और एक 200 करोड़ी फिल्म दी है। रणवीर से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान के नाम था। सलमान खान ने 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
फिलहाल रणवीर जोया अख्तर की गली बॉय, करण जौहर की तख्त और कबीर खान की क्रिकेट फिल्म 83 में व्यस्त हैं। उम्मीद है इन फिल्मों से रणवीर बॉक्स ऑफिस पर और भी रिकॉर्ड्स कायम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications