इस फिल्म के बाद दिल में उतर गईं थीं दीपिका, रणवीर सिंह ने खोला राज
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है और इस समय रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा को लेकर प्रमोशन में बिजी है। उन्होने हाल ही में एक सिंगिंग रियालिटी शो में भी एंट्री मारी और काफी ज्यादा धमाल किया। इसके बाद उन्होने एक और बात का खुलासा किया जो शायद कोई नहीं जानता होगा। उन्होने बताया कि वो कौन सा लम्हा था जब वो दीपिका पादुकोण की दिल ही दिल में और ज्यादा इज्जत करने लगे थे।
हम बात कर रहें हैं फिल्म गोलियों की रासलीला की जिसमें दोनो को कास्ट किया गया था। इस फिल्म के समय दोनो का अफेयर चल रहा था कि नहीं ये कोई नहीं कह सकता है लेकिन इस फिल्म से दीपिका रणवीर के दिल में उतर गईं थीं।

रणवीर ने बताया कि वो फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होने दीपिका को नगाड़े पर नाचते देखा तो उनको भा गया और उसी दिन से वो उनकी और ज्यादा इज्जत करने लगे।
उनको दीपिका पादुकोण का टैलेंट काफी शानदरा लगा था और सबके सामने रणवीर ने बोला कि उनकी वाइफ ने जो भी किया है शानदार किया है। फिलहाल दोनो शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं...


Click it and Unblock the Notifications











