खत्म हुई सिंबा की पहले शेड्यूल की शूटिंग, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह करेंगे धमाल

रोहित शेट्टी जब कोई फिल्म बनाते है वो फिल्म चर्चा में जरूर रहती है। इस समय रोहित शेट्टी फिल्म सिंबा को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में पहली बार उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह नजर आने वाले है। बता दें कि इस फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग अभी तक हैदराबाद में हो रही थी। इस बात की जानकारी एक महिला ने दी है और फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आने वाली है।

फिल्म की शूटिंग खत्म करते रणवीर सिंह एक अलग लुक में वापस लौटे है और उनकी टी-शर्ट में रोहित शेट्टी का हीरो लिखा हुआ है। बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आने वाले है और वो एक ऐसे पुलिसवाले का रोल करते हुए आपको दिखेंगे जो कि काफी ज्यादा मस्तमौला रहता है।

simmba, rohit shetty, ranveer singh,sara ali khan, सिंबा, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, सारा अली खान

हैदराबाद में फिल्म सेट उसी जगह पर लगाया गया है जहां पर फिल्म सिंघम की शूटिंग हुई थी। इस फिल्म की दीवानगी का आलम तो ये है कि जबसे लोगों को इस फिल्म के बारे में पता चला है लोग फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है और फिल्म का इंतजार कर रहे है।

रणवीर सिंह की इस फिल्म का इंतजार लोगों को इसलिए और है क्योंकि इसके पहले उनके फैंस ने रणवीर को पुलिसवाले का रोल करते नहीं देखा है। पहली बार रणवीर एक पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले है।

बता दें कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार साथ में काम कर रहे है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन है डबल डोज देखने को मिलता है।

बता दें कि फिल्म इसलिए और सुर्खियों में है क्योंकि इस फिल्म से सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है और उनकी पहली फिल्म विवादों में काफी समय तक फंसी रही थी।

फिल्म का नाम है केदारनाथ और इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगें। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके रिलीज का इंतजार है।

बता दे कि फिल्म सिंबा एक दक्षिण भारत फिल्म की रीमेक है जिसका नाम टेंपर है। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई..

अपने अभिनय से रणवीर का करियर एक पायदान ऊपर चला गया। फिलहाल रणवीर सिंह एक के बाद एक फिल्में करते चले जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X