..................... Ranveer Singh replacing ShahRukh Khan and Amitabh Bachchan in Don 3 shared a post on Instagram - Hindi Filmibeat

हीरोइन को घूरने के चक़्कर में सेट से इस बच्चे को कर दिया गया था बाहर, अब दे रहा सलमान-शाहरुख़ को टक्कर

Ranveer Singh

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के बचपन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. इतना ही नहीं फैंस द्वारा भी उनकी तस्वीरों को खूब प्यार मिलता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जिसे देख आप भी धोखा खा जाएंगे. तस्वीर में नजर आ रहा हाथ में बंदूक पड़े बच्चा आज के वक्त पर सलमान और शाहरुख जैसे सितारों पर भी भारी पड़ रहा है. बॉलीवुड में यह बच्चा एक सुपरस्टार बन चुका है. यहां तक की एक बार इस बच्चे को रवीना टंडन ने सेट से बाहर निकलवा दिया था क्योंकि यह उन्हें घूर-घूरकर देखने लगा था.

डॉन 3 में लीड रोल निभाएंगे रणवीर सिंह

अगर आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह है. जो कि जल्दी ही शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन के तीसरे पार्ट यानी कि 'डॉन 3' में अपना जादू चलाने आ रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'डॉन 3' फिल्म फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह को लीड किरदार निभाते हुए देखा जाएगा.

एक्टर ने शेयर की पोस्ट

'डॉन 3' फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है. हालांकि आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैंस रणवीर सिंह को डॉन बनता देख थोड़े से ना खुश हो गए हैं. इसके बाद से सभी ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. लेकिन अब एक्टर ने अपनी बचपन की तस्वीरों को शेयर करते हुए 'डॉन 3' में चुने जाने पर अपना रिएक्शन शेयर किया है. यहां तक की फांस को भरोसा दिलाया है कि वह अमिताभ और शाहरुख की लैगेसी को आगे बढ़ाने में सक्षम है.

रणवीर ने फैन्स को दिलाया भरोसा

रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "भगवान!!!! मैं बहुत ही लंबे वक्त से इस का सपना देख रहा था. बचपन से ही मुझे इस फिल्म से प्यार हो गया और बाकी सब की तरह हिंदी सिनेमा के दो G. O. A. Ts को देखते हुए और पूछते हुए मैं बड़ा हुआ हूं. मैं बड़े होकर उनके जैसा ही बनने का सपना देखा और इसी वजह से मैं एक एक्टर और हिंदी फिल्म हीरो बनने की चाह रखता था."

फ़िल्म में बेस्ट देने का किया वादा

रणवीर सिंह ने इसी पोस्ट के आगे यह भी लिखा कि "अपने बचपन के सपने को पूरा करते हुए मैं उनकी लैगेसी को आगे बढ़ाऊंगा. मैं बहुत अच्छे से समझता हूं कि डॉन का हिस्सा बनना बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक मुझे एक चांस दे और अपना प्यार दिखाएं. जिस तरीके से मैंने पिछले कई सालों में अलग-अलग किरदार निभाए. SRK और BIG B उम्मीद करता हूं कि आपको मुझ पर गर्व महसूस होगा. एक डॉन के अंदाज़ में मैं अपनी प्यारी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए अपना बेस्ट दूंगा."

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X