Ranveer Singh: इस बिग बजट फिल्म में रणवीर सिंह ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, फैंस नाराज!

ranveer-singh-replaced-vicky-kaushal-in-big-budget-film-the-immortal-ashwatthama-fans-shocked

Ranveer Singh replaces Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने साल 2021 जनवरी में ही अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, का ऐलान किया था। लेकिन धीरे धीरे फिल्म टलती गई और खबरें थी कि ये डिब्बाबंद हो चुकी है। विक्की ने भी कॉफी विद करण पर इस फिल्म के बंद होने का अफसोस जताया था। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वापस ट्रैक पर लौट चुकी है।

खैर, हैरान करने वाली ये है कि अब फिल्म में विक्की नहीं, बल्कि रणवीर सिंह के होने की खबरें आ रही हैं। जी हां, आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस बिग बजट फिल्म के लिए अब रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, "आदित्य धर और रणवीर महीनों से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं, और बातचीत अब आगे बढ़ चुकी है। यह एक लार्जर देन लाइफ किरदार है, और रणवीर नहीं चाहते हैं इस तरह की महान भूमिका निभाने के अवसर को हाथ से जाने दें। उन्होंने अपनी हामी भर दी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही वो फिल्म पर काम शुरु कर देंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने अभी तक इस फिल्म के लिए सहमति नहीं दी है। लेकिन यदि रणवीर भूमिका निभाने के लिए सहमत होते हैं, तो उन्हें इस किरदार के लिए मार्शल आर्ट, तलवारबाजी और तीरंदाजी तकनीकों के विभिन्न रूपों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हालांकि फिल्म के इस डेवलपमेंट से विक्की कौशल के फैंस बेहद नाराज हैं। उनका मानना है कि यदि 'उरी' के तुरंत बाद इस फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाता तो विक्की रिप्लेस नहीं होते। वहीं, कुछ फैंस का ये भी मानना है कि ये सब विक्की के करियर को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X