SHOCKING..रणवीर ने ठुकराई SINGH IS KING की सीक्वेल...फिर कह दी इतनी बड़ी बात
आपको अक्षय कुमार की फिल्म एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग तो याद ही होगी। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और बहुत अच्छी चली भी थी। आपको बता दें कि अब इस फिल्म का सीक्वेल शेर सिंह बनाने कि चर्चा जोरो पर है।
इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणवीर सिंह थे और उनको रोल ऑफर भी किया गया था पर रनवीर सिंह ने इस रोल करने से साफ मना कर दिया है। इस खबर को मिड में छापा गया है उसमें लिखा है कि रणवीर ने इस फिल्म को इसलिए मना किया क्योंकि उन्होने निर्देशक मनीष शर्मा की अगली फिल्म में सरदार का रोल करने का वादा किया था।

आपको बता दे कि इस फिल्म को लेकर रणवीर और शैलेंद्र सिंह की मुलाकात हुई थी और शैलेंद्र ने इस फिल्म की कहानी भी बताई थी। कहानी सुनने के बाद रणवीर काफी खुश हुए थे और उनको कहानी काफी पसंद आई थी।
लेकिन सब उस वक्त हक्का बक्का रह गए रणवीर के मैनेजर ने इसपर काम करने से साफ मना करते हुए कही कि रणवीर इस फिल्म पर काम नहीं कर पाएंगे।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की पद्मावती विवादों के चलते अभी भी रिलीज नहीं हो पाई है। शैलेंद्र को फिलहाल अपनी फिल्म के लिए एक्टर की तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications











