रणवीर सिंह के ठीक होने की वजह फैंस की दुआ या दीपिका का प्यार?
मालूम हो कि रणवीर सिंह को पिछले दिनों डेंगू हो गया था इस कारण वह 27 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उन्हें 3 अक्टूबर की शाम तक छुट्टी मिल जायेगी।
रणवीर सिंह ने ट्विट किया है "आपके प्यार और आशीर्वाद के चलते ही मैं इस बीमारी से लड़ पाया। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया जिसने कमजोरी से जीतने में मेरी मदद की।"
गौरतलब है कि रणवीर कोलकाता के पास दुर्गापुर में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें तेज बुखार हो गया। लेकिन रणवीर बुखार में भी शूटिंग करते रहे ताकि उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग के लिए निर्धारित समय में व्यवधान न पड़े और फिल्म निर्माताओं को नुकसान न उठाना पड़े।
लेकिन फिल्मी पंडितों का कुछ औऱ ही कहना है। फिल्मी पंडितों की माने तो रणवीर सिंह के ठीक होने की वजह दीपिका पादुकोण हैं जो कि उन्हें हिंदूजा अस्पताल में देखने के लिए गयी थीं। रणवीर सिंह वहां आईसीयू में भर्ती थे, कहा जा रहा है कि दीपिका कि रिक्वेस्ट पर डॉक्टरों ने उन्हें मास लगाकर मिलने की इजाजत दी थी। दीपिका-रणवीर की यह मुलाकात चंद मिनटों की ही थी लेकिन दीपिका के जाते ही रणवीर सिंह पर दवाओं का असर होने लगा और नतीजा आप सभी के सामने हैं। अगर यह बात सही है तो आपको अंदाजा हो गया होगा कि मामला दरअसल में क्या है?
वैसे बताते चले दोनों सितारे रामलीला फिल्म में साथ आ रहे हैं। फिल्म 'रामलीला' के ट्रेलर ने अभी से यू ट्यूब पर धूम मचा दी है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ वाली यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications












