अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते थे रणवीर सिंह, बताई बचपन की इच्छा
रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से है जिनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है और वो आज सफलता की नई बुलंदियों को छू रहे है। क्या आप जानते है कि रणवीर सिंह के पसंदीदा अभिनेता कौन है और वो बचपन से किसी की तरह बनना चाह रहे थे। बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह को अक्षय कुमार काफी पसंद है और वो बचपन से उनकी तरह बनना चाह रहे थे। बता दें कि रणवीर सिंह के जन्मदिन पर इस अक्षय कुमार ने उनको विश करते हुए लिखा था कि वो एक ऐसी पर्सनालिटी है जिसको हम डायनामिक कह सकते है।
इसके बाद रणवीर सिंह ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा था कि वो हमेशा से अक्षय कुमार की तरह ही बनना चाह रहे थे..आई लव यू सर।

रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता है जो किसी भी तरह का किरदार निभाते है तो उसमें जान डाल देते है। उनकी आखिरी रिलीज की बात की जाए तो पद्मावत में उन्होने काफी बेहतर अभिनय किया है और लोगो के दिलों पर राज करना शुरु कर दिया है।
कह सकते है कि पद्मावत के बाद उनकी फैन फॉलोविंग कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इसके अलावा वो इस समय फिल्म सिंबा को लेकर चर्चा में है जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है।
इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे है और फिल्म में सारा अली खान अभिनेत्री है। बता दें कि इसके अलावा वो गली ब्वाय और 83 को लेकर भी चर्चा में है।
रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी और उसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। आज वो बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से गिने जाते है और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते है।


Click it and Unblock the Notifications












