दीपिका की 11 करोड़ फीस पर रणवीर सिंह का रिएक्शन..और सबकी बोलती बंद!
फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण की 11 करोड़ की फीस पर रणवीर सिंह का कैसा रहा रिएक्शन..जानिए यहां।
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के लिए 11 करोड़ की रकम लेने वालीं दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में आ चुकी हैं। इस फिल्म में सभी मेल कैरेक्टर को पीछे छोड़ते हुए दीपिका सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं।

इस फिल्म में दीपिका की फीस को लेकर जब रणवीर सिंह से पूछा गया तो उनका रिएक्शन काफी मज़ेदार था। इस बारे में रणवीर ने कहा ''चूंकि मैं इस फिल्म में मेल लीड का किरदार निभा रहा हूं, तो मुझसे फिल्म के मेकर्स ने सपोर्ट करने के लिए कहा, ताकि फिल्म का बजट न बिगडे़। मैं जितना सपोर्ट कर सकता हूं उतना करूंगा।''
दंगल का ट्रेलर देख सलमान खान का ऐसा रिएक्शन..SHOCKING!
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए अच्छी खासी रकम की मांग की। भंसाली फिल्म की शूटिंग में और देरी नहीं चाहते थे, इसलिए शाहिद को भी मुंह मांगी रकम दी जा रही है।
गौरतलब है कि पद्मावती में 11 करोड़ की रकम लेने वालीं दीपिका फोर्ब्स लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया की सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











