ऋतिक रोशन संग 'फाइटर' में बनी दीपिका पादुकोण की जोड़ी, पति रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट
ऋतिक रोशन के बर्थडे पर साल 2021 का सबसे बड़ा ऐलान हुआ। ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की घोषणा हुई जिसे वॉर व बैंग बैंग जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण ने भी इस फिल्म में काम करने पर औपचारिक मुहर लगा दी है।ऐसे में पति रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के नए प्रोजेक्ट पर खुशी जताते हुए प्रतिक्रिया शेयर की।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म फाइटर का मोशन पोस्टर और जानकारी को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर एक सपने के सच होने जितना बड़ा बताया। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुोकण का साल 2021 का ये अब तक का सबसे बड़ा ऐलान है। ऐसे में दीपिका के पति रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के लिए खुशी जताई। उनकी इस उत्सुकता को उनके कमेंट के जरिए समझा जा सकता है।
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया। शानदार और फायर के इमोजी शेयर किए। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स ने भी दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर कमेंट कर इस प्रोजेक्ट को शानदार बताया।

पहली बार दीपिका और ऋतिक की जोड़ी
दीपिका पादुकोण अपने करियर में 26 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। व अक्षय कुमार, सैफ व शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव रखती हैं लेकिन अब पहली बार ऋतिक रोशन के साथ वह स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

फाइटर की रिलीज डेट
फिल्ममेकर्स ने बताया कि उनकी फिल्म फाइटर 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इसका मतलब ये है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

कौन कर रहा फाइटर का निर्देशन
फाइटर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इससे पहले सिद्धार्थ ने ऋतिक रोशन संग 300 करोड़ वाली वॉर फिल्म बनाई थी। इसके अलावा वह सक्सेसफुल फिल्म बैंग बैंग भी ऋतिक के साथ बना चुके हैं।

पठान फिल्म
खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद के साथ पठान फिल्म में भी काम कर रही हैं। दीपिका पादुकोण पठान में एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करेंगी।
आमिर खान ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लगाए चौके छक्के- Video


Click it and Unblock the Notifications