..................... ranveer singh reacted after watching the teaser of pari - Hindi Filmibeat

परी का टीजर देख डर से कांप गया अलाउद्दीन खिलजी, रणवीर ने किया ऐसा कमेंट

फिल्म परी का टीजर हाल ही में लोगों के सामने आया है और उसके लिए अनुष्का शर्मा की काफी तारीफ भी की जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए परी के इस टीजन ने लोगो को अपना दीवाना बना लिया है और अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है।

इसके पहले भी अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म का एक पोस्टर और मोशन पोस्टर भी रिलीज किया था जो कि लोगो काफी पसंद आया था। हाल ही में फिल्म पद्मावत में अपने खतरनाक रोल अलाउद्दीन खिलजी का रोल करने वाले रणवीर सिंह ने सबको डरा दिया था। परी का टीजर देखकर वो डर गए है और सोशल मीडिया नें रिएक्शन दे दिया।

anushka sharma, ranveer singh, pari, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, परी

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया था जिसको देखने के बाद रणवीर सिंह ने नीचे कमेंट किया था बाप रे बाप। ये प्रतिक्रिया उन्होने एक बार नहीं बल्कि दो बार दी है तो इससे ये साफ हो जाता है कि रणवीर अनुष्का का वो अवतार देखकर कुछ ज्यादा ही डर गए है।

फिल्म के टीजर के साथ ही लोग अनुष्का की बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे है तो वहीं कुछ इस टीजर को देखकर डर गए है। परी के टीजर को लेकर जहां सब प्रतिक्रिया दे रहे है तो विराट कोहली भी भला कहां पीछ रहते। विराट ने कल सोशल मीडिया में परी का टीजर साझा करते हुए लिखा था कि ये रिमाइंडर है, यह कोई परिकथा नहीं है।

लव ईट। फिर क्या था इतना करना था और लोगों ने विराट को सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने तो ये भी लिख दिया की भइया अपने मैच में ध्यान दो। गौरतलब है कि विराट इन दिनो साउथ अफ्रीका के दौरे पर है और कल वहां दोनो टीमों के बीच वनडे क्रिकेट मैच खेला जाना था।

रणवीर और अनुष्का शर्मा ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में साथ में शुरुआत की थी और आज दोनो की करियर सातवें आसमान पर है। हाल ही में रिलीज हुई पद्मावत के में रणवीर सिंह के अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है।

वैसे फिल्म की परी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब अनुष्का आए दिन फिल्म की प्रमोशन करती रहती है। परी के टीजर को मिल रहे रिसपॉस से इतना तो पक्का है फिल्म काफी चलने वाली है। आप देखिए परी का टीजर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X