ब्रायन लारा के साथ नजर आए फुकरे स्टार वरुण शर्मा, रणवीर सिंह ने कर डाला ऐसा कमेंट!
सुपरस्टार रणवीर सिंह इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं। लेकिन सभी जानते हैं कि फिल्मों के साथ साथ वो सोशल मीडिया पर कितने ज्यादा एक्टिव रहते हैं, अक्सर देखने को मिल जाता है कि वो किसी ना किसी तरीके से अपनी मौजूदगी जाहिर करते रहते हैं। इस वक्त उनका एक कमेंट काफी वायरल हो रहा है जो कि उन्होने वरुण शर्मा के पोस्ट पर किया है। दरअसल फुकरे स्टार ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा के साथ नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर ब्रायन लारा के साथ इस तस्वीर को साझा करते हुए वरुण शर्मा ने लिखा था.. 'ये उनके लिए जो हमेशा से क्रिकेट के फैन रहे हैं, ये मोमेंट मेरा 2021 का सबसे यादगार पल है। भाई बचपन में ब्रायन लारा क्रिकेट गेम खेलते थे।'

वरुण शर्मा के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है.. 'लीजेंड।' इसके बाद से ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। वरुण शर्मा के फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनको ये तस्वीर काफी शानदार लग रही है।
रणवीर सिंह की बात करें तो इस वक्त वो क्रिकेट से ही जुड़ी फिल्म पर काम कर रहे हैँ। हम बात कर रहे हैं 83 द फिल्म की जो कि क्रिकेट विश्वकप 1983 पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता कपिल देव का रोल कर रहे हैं।
इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की सर्कस का हिस्सा हैं और दोनों की फिल्में इस साल के अंत तक रिलीज होन वाली हैं। गौरतलब है कि वरुण शर्मा भी अक्सर फिल्मों में नजर आते रहते हैं और काफी अच्छे कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











