टाइगर श्रॉफ के गणपत टीजर को देख दीवाने हुए रणवीर सिंह, बोले 'बवाल है'

By Filmibeat Desk

टाइगर श्रॉफ के फैंस को खुशी की वजह मिल गई है, क्योंकि एक्टर एक नई फिल्म 'गणपत' में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर ने फिल्म से अपने पहले लुक की एक झलक दी है। आज शनिवार 21 अगस्त को फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ है। वीडियो में, टाइगर श्रॉफ एंग्री लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें हाथों में बॉक्सिंग हैंड रैप लपेटते देखा जा सकता है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि 'गणपत' 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है।

वे पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं, 'उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी, आरेला है गणपत, तैयार रहना!' गणपत के टीजर पर टाइगर श्रॉफ के फैंस के साथ-साथ हस्तियों ने भी कई कमेंट्स किए हैं। रणवीर सिंह ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है, 'बवाल।' 'गणपत' के निर्देशन का जिम्मा विकास बहल पर है।

 tiger shroff, ranveer singh, ganapath, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गणपत

इसे वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक्ट्रेस कृति सेनन के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म 'हीरोपंती' के बाद टाइगर और कृति की एक साथ यह दूसरी फिल्म होगी। बता दें कि टाइगर और कृति दोनों ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी।

बता दें कि टाइगर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि वे दिशा पटानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

दिशा को अक्सर टाइगर के परिवार के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। खासकर, टाइगर की बहन कृष्णा के साथ उनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी है। टाइगर श्रॉफ ने गुरुवार को देसी माइक्रो ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म Koo पर अपना डेब्यू कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

उन्होंने मंच पर जुड़ते ही एक पोस्ट शेयर की "हाय दोस्तों, मुझे बेहद ख़ुशी और गर्व महसूस हो रहा है की मैं भारत में बना सोशल मीडिया ऐप, कू जो कई भाषाओ में भारत से जुड़ता है का हिस्सा बना हूँ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X