Video: सिंबा का रिएक्शन देखने चुपचाप थिएटर पहुंचे रणवीर सिंह, छत पर चढ़कर नाचे
Recommended Video

रणवीर सिंह की सिंबा हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। लोगों से मिल रहे रिसपॉंस से रणवीर इतने खुश हुए कि खुद अपनी एंट्री देखने एक थिएटर में जा पहुंचे। रणवीर सिंह का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वो थिएटर में खड़े हैं और उनकी एंट्री पर लोग पागलों की तरह चिल्ला रहें हैं। इसके अलावा उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो छत पर चढ़कर नाच रहें हैं।
उनका कहना है कि खुद की फिल्म के लिए ऐसा रिएक्शन उन्होने पहले कभी नहीं देखा है और ना ही ऐसा कभी महसूस हुआ है। रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से है जो बिना सोचे समझे फैंस के बीच चले जाते हैं और उनसे काफी ज्यादा लगाव भी रखते हैं।

सिंबा में सारा अली खान लीड रोल में नजर आ रहीं हैं और इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन कैमियो कर रहें हैं और उनका भी एक एक्शन सीन फिल्माया गया है।
अब ऐसे में सीटियां और तालियां तो पड़नी ही थी। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है और खबर है कि फिल्म आसानी से 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications