रणवीर सिंह ने रणबीर को कर दिया आउट
खबर है कि साउथ की सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' के हिंदी रीमेक की तैटारी चल रही है इस फिल्म को बनाने के लिए 50 करोड़ का बजट भी तैयार हो चुका है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं।
सुनने में तो यह भी आया है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया है। लेकिन हम आपको एक अंदर की बात बताते है पहले इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को लेने की बात हो रही थी, लेकिन तभी अचानक रणवीर की इंट्री हो गई।
दरअसल फिल्म से जुड़े एक मेम्बर का कहना है कि ' रणवीर के रूप में फिल्म के हीरो का सिलेक्शन बेस्ट है। उनमें पैशनेट लवर, वॉरियर और एंटरटेनर बनने की सारी खूबी है। वैसे इनका तो कहना यह भी है कि अपने लुक्स और लंबे बालों के चलते रणवीर पहले से ही किसी योद्धा की तरह दिखते हैं।
हम तो रणवीर को एक ही बात कहेंगे हो सकता है कि आपके लुक्स से आपको इस फिल्म के लिए फायदा मिला हो लेकिन अब आप अपनी सारी मेहनत स्क्रीन पर दिखाएंगे, तो फिल्म भी शायद हिट हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications