First LOOK: 200 करोड़ बजट की 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म.. FINAL है.. कोई देरी नहीं!

By Neeti

खबरें आ रही थी कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' काफी मुश्किलों से गुजर रही है। फिल्म की शूटिंग में दिन ब दिन और देरी होती जा रही है। वहीं, फिल्म की कास्ट को लेकर भी डाइरेक्टर काफी परेशान हैं। हाल ही में यह भी रिपोर्ट आई कि पद्मावती 2017 नहीं, बल्कि 2018 में रिलीज होगी।

बहरहाल, रणवीर सिंह ने एक ही बार में सारी अफवाहों को शांत कर दिया है। जी हां, फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर ने अपने नए लुक्स की तस्वीरें शेयर की हैं। जाहिर है फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है।

Oppss.. अक्षय कुमार की धमाकेदार रीमेक.. मुश्किल में.. क्योंकि....

ranveer singh

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में हैं।

बॉलीवुड के हॉट स्टार शाहिद कपूर दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाने वाले हैं। पहले यह किरदार फवाद खान को ऑफर किया गया था।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' का बजट 190 करोड़ बताया जा रहा है। यानि की फिल्म को हिट होने के लिए ही 250 करोड़ की कमाई करनी होगी।

फिल्म अक्टूबर में फ्लोर पर आ जाएगी। इसीलिए रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को अब फिल्म के लुक में देखा जा सकता है।

हालांकि फिल्म में मुख्य किरदार होगा दीपिका का। इस फिल्म की तैयारी के लिए दीपिका अगली साल भी कोई फिल्म नहीं कर रही हैं।

बता दें, रणवीर सिंह से पहले इस फिल्म से सलमान खान और शाहरूख खान का नाम भी जुड़ चुका है।

इस फिल्म को संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। भंसाली की पिछली फिल्म बाजीराव मस्तानी सुपरहिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X