रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट को मारा जोरदार धक्का, इरिटेट होकर चिल्लाईं एक्ट्रेस, 'क्या दिक्कत है तुम्हारी?'

ranveer singh, alia bhatt, rocky aur rani kii prem kahaani

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस वक्त काफी खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हिट हो गई है और इस वक्त इसको लेकर चर्चाएं तेजी से हो रही है। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह अपनी खुशी और उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं।

इसके बाद उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे आलिया भट्ट इरिटेट हो गईं। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया, रणवीर और करण जौहर फोटो क्लिक करवा रहे हैं और इस दौरान रणवीर सिंह कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो जाते हैं और एक जोर का धक्का आलिया भट्ट को लगता है।

आलिया सीधे जाकर करण जौहर से टकरा जाती हैं। इसके बाद आलिया चिल्लाती हैं, ''तुम्हारे साथ दिक्कत क्या है?'' अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें भी कर रहे हैं।

पैपराजी ने लिखा है, ''रणवीर सिंह ने अपने वास्तविक जीवन के रॉकी वाइब्स को प्रसारित किया! सेट पर आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ मस्ती।'' इसके बाद एक यूजर ने लिखा, उनके वाइब की बराबरी कोई नहीं कर सकता। एक ने लिखा, फर्जी केमेस्ट्री है।

एक का कहना था, ''क्या उसे हर समय अपने साथ दो लड़कों की ज़रूरत होती है? रणबीर-अयान या रणवीर-पापा जौहर।'' इस तरह से लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि फिल्म को लेकर उनको बधाइयां भी दे रहे हैं। हालांकि रणवीर या आलिया की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

इस दौरान लुक्स की बात करें तो रणवीर को नीले रंग की हुडी पहने देखा गया, जिसके बीच में फिल्म के गाने का जिक्र करते हुए 'व्हाट झुमका' लिखा हुआ था। अब देखना ये है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपने पूरे दिनों में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X