Cirkus प्रमोशन के दौरान भीड़ में फंसा था बच्चा, Ranveer Singh ने आगे बढ़कर यूं बचाई जान, वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk
ranveer-singh-protects-a-child-caught-in-crowd-during-cirkus-promotion-video-goes-viral

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के अक्सर अतरंगी वीडियोज वायरल होते हैं, कभी लोग उनके लुक को लेकर कमेंट करते हैं, तो कभी कपड़ों को लेकर। लेकिन हाल ही में फिल्म सर्कस के इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

दरअसल मुंबई में हुए सर्कस के इस प्रमोशनल इवेंट में काफी ज्यादा भीड़ थी और उसी भीड़ में फंसा था एक बच्चा। जब रणवीर ने बच्चे को रोते हुए देखा को उन्होंने उसे गोद में उठाकर सीने से लगा लिया। रणवीर फिर उस बच्चे को भीड़ से अलग लेकर गए। रणवीर का यह अंदाज देखकर फैंस उनका यह वीडियो खूब वायरल कर रहे हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा- "Awww...ये बहुत स्वीट है.. रणवीर सिंह आप सुपरस्टार हैं. लव यू हीरो.."

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, टीकू तलसानिया जैसे 19 कलाकार दिखने वाले हैं।

काफी उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के साथ साल का अंत शानदार होने वाला है। बता दें, इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिंबा भी न्यू ईयर के मौके पर रिलीज की गई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी।

बता दें,ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'The Comedy of Errors' पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म से एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है, जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखी थी।

बॉलीवुड में इससे पहले भी 'The Comedy of Errors' पर फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम था 'अंगूर'। 1982 में आई इस फिल्म को गुलजार ने बनाया था और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे संजीव कुमार और देवेन वर्मा।हालांकि, इससे पहले 1968 में आई फ‍िल्‍म 'दो दूनी चार' भी शेक्‍सपियर के इसी नाटक पर बनी थी। जिसमें किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X