रणवीर सिंह ने लिपलॉक के साथ प्रमोट की दीपिका पादुकोण की गहराईयां, फैन्स ने कर दिया ट्रोल

रणवीर सिंह, आजकल पत्नी दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराईयां प्रमोट कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के रिलीज़ होने के बाद दीपिका पादुकोण के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और फिल्म में दीपिका के काम की तारीफ की। इस तस्वीर में रणवीर और दीपिका समुंदर के बीच है जहां तेज़ लहरों और हवाओं के बीच दोनों एक दूसरे को किस करते नज़र आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में रणवीर सिंह ने गहराईयां के गाने के साथ शुरूआत की। रणवीर ने लिखा - डूबे हां डूबे, एक दूजे में यहां। क्या शानदार परफॉर्मेंस है दीपिका पादुकोण। बिल्कुल किसी कलाकार की सबसे अद्भुत कलाकृति की तरह। रणवीर की इस तस्वीर को उनके दोस्तों ने पसंद किया।

ranveer-singh-promotes-deepika-padukone-s-gehraaiyaan-with-a-liplock-fans-troll-call-him-jealous

लेकिन फैन्स तो फैन्स हैं। उन्होंने तुरंत रणवीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ का कहना था कि रणवीर ने इतनी अंग्रेज़ी लिख दी है तस्वीर के कैप्शन में कि लग रहा है उन्होंने नहीं शशि थरूर ने ये तस्वीर पोस्ट की है। वहीं कुछ का कहना था कि फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और सिद्धांत के लव मेकिंग सीन देखकर असहज हो गए इसलिए ये तस्वीर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X