twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    "#BigGunDevgn हैं अजय देवगन...शिवाय से धमाका कर देंगे"

    |

    कुछ भी कहिए, रणवीर सिंह बॉलीवुड की ए लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। और अगर टॉप 5 नाम हटा दिया जाए तो इस वक्त वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर हैं। कम से कम अपनी जेनरेशन के। और शायद यही कारण है कि उन्हें हर कोई सीरियसली ले रहा है।
    [#Patkhani: अजय देवगन की शिवाय ने सुलतान को पछाड़ा...बस 4 दिन!]

    हाल ही में अक्षय कुमार की रूस्तम प्रमोट करने के बाद, रणवीर सिंह ने अजय देवगन की शिवाय प्रमोट की। वो और रोहित शेट्टी अपने नए एड को लॉन्च कर रहे थे जहां उन्हें शिवाय का बड़ा सा पोस्टर देखा। बस दोनों फोटो खिंचवाने में लग गए।

    ranveer ching

    बाद में रणवीर सिंह ने इस फोटो को अपने ट्विटर पर डालते हुए लिखा कि बिग गन देवगन अजय देवगन की फिल्म इस दीवाली पर। अजय देवगन भी चूंकि आजकल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हो गए हैं, उन्होंने तुरंत जवाब दिया - धन्यवाद रणवीर चिंग।
    [#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]

    इससे ये तो तय है कि रणवीर सिंह ने शाहरूख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे ए लिस्ट स्टार्स के बीच अपनी जगह बना ली है। और हम आपको दे देते हैं कुछ सुबूत कि कैसे वो इस सिंहासन पर राज कर रहे हैं -

    स्टार वैल्यू
    रणवीर सिंह इस वक्त यशराज फिल्म्स के लिए सलमान खान और शाहरूख खान के बाद तीसरे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। और इसी के साथ वो पांच सालों में ही आदित्य चोपड़ा के फेवरिट भी बन चुके हैं।

    शाहरूख खान - आदित्य चोपड़ा
    आदित्य चोपड़ा ने आज तक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी। शाहरूख को छोड़ वो कहीं नहीं जाते और बेफिक्रे के लिए भी पहले उनके ज़ेहन में शाहरूख थे पर फिल्म के हीरो हैं रणवीर सिंह।

    सलमान खान - संजय लीला भंसाली
    रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की पहली चॉइस सलमान खान को राम लीला में रिप्लेस किया। भंसाली की पहली चॉइस हमेशा शाहरूख - सलमान या ऋतिक रहते हैं लेकिन अब वो चॉइस रणवीर सिंह हो चुकी है। राम लीला, बाजीराव मस्तानी के बाद तीसरी फिल्म भी बन रही है।

    ज़ोया अख्तर - ऋतिक रोशन
    ज़ोया अख्तर की दोनों फिल्में लक बाय चांस और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के हीरो थे फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन। दिल धड़कने दो की पहली पसंद भी। लेकिन फिर फिल्म रणवीर को मिली और अब ज़ोया की अगली फिल्म में भी रणवीर हैं।

    रणबीर कपूर - दिल धड़कने दो
    दिल धड़कने दो रणबीर कपूर को भी ऑफर की गई थी और उनकी बहन का किरदार करीना कपूर को ऑफर किया गया। इसलिए रणवीर को जब ये रोल मिला तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो इसे निभा ले जाएंगे। लेकिन जब वो एक अमीर रईसज़ादे की भूमिका में आए तो सब देखते रह गए।

    अभिषेक बच्चन - धूम 4
    हाल ही में आधिकारिक तौर पर ना सही लेकिन ये तय हो चुका है कि धूम 4 में पुलिस की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। मतलब कि उन्होंने अभिषेक बच्चन को भी इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया।

    रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण
    अब दीपिका पादुकोण की ज़िंदगी में रणबीर कपूर को रिप्लेस करना भी कोई छोटी बात नहीं है।

    खलनायक रिटर्न्स
    खबर है कि संजय लीला भंसाली खलनायक रिटर्न्स का रीमेक कर रहे हैं और इसके लीड रोल के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह में कड़ी टक्कर चल रही है।

    ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट
    रणवीर सिंह के पास फिलहाल तीन ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट हैं - आदित्य चोपड़ा की बेफिक्र, ज़ोया अख्तर की फिल्म जिसमें वो रैपर बने हैं और संजय लीला भंसाली का एक प्रोजेक्ट। और इन सबकी पहली पसंद खान या ऋतिक रोशन थे!

    सब कर रहे हैं कॉपी
    वैसे सलमान खान का मानना है कि आज की जेनरेशन के सारे सितारे किसी ना किसी पुराने सितारे को कॉपी कर रहे हैं जो उनकी जेनरेशन का है। और हमारे पास सुबूत भी हैं। पढ़िए यहां --->["वरूण, रणवीर या टाइगर...सब हमारी जेनरेशन को कॉपी कर रहे" - सलमान ]

    English summary
    Ranveer Singh promotes Ajay Devgn's Shivaay.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X