जयेशभाई जोरदार के किरदार पर रणवीर सिंह का ज़बरदस्त आत्मविश्वास - भारत का चार्ली चैपलीन

रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स की 'जयेशभाई जोरदार' में अभिनय कर रहे हैं। यह बड़े पर्दे की एक ऐसी एंटरटेनर है, जो इंडियन सिनेमा में दुर्लभ हीरो और हीरोइज्म का एक नया ब्रांड पेश करेगी। रणवीर ने गुजरात के हार्टलैंड से आने वाले किरदार में खुद को ढालने के लिए एक बार फिर से अपना शेप-शिफ्ट कर लिया है, जो अपनी तेज-तर्रार बुद्धि के दम पर हमारा मनोरंजन करेगा, हमारे दिलों को जीतेगा और एक पॉवरफुल मैसेज भी देगा। रणवीर का कहना है कि जयेशभाई नामक यह किरदार चार्ली चैपलिन और समाज पर किए गए उनके सटायर का भारत की तरफ से जवाब है।

ranveer-singh-sees-his-character-jayeshbhai-as-india-s-answer-to-charlie-chaplin

रणवीर कहते हैं, "जयेशभाई एक ऐसा किरदार है, जिसका हिंदी सिनेमा के इतिहास में कोई संदर्भ नहीं मिलता, लेकिन अगर मैनरिज्म के मामले में मुझे इस किरदार को किसी के बगल में खड़ा करना हो, तो वह चार्ली चैपलिन ही होंगे। एक आर्टिस्ट के रूप में चार्ली चैपलिन के अंदर यह बेमिसाल काबिलियत थी कि कलाकार का दर्द सहते हुए भी वह हर किरदार को खिलंदड़ेपन के साथ निभा ले जाते थे। उनकी स्थिति हमेशा बहुत दुखद बनी रहती थी, लेकिन वह ह्यूमर के पॉवर से सब कुछ निबटा देते थे।"

उन्होंने आगे बताया, "ट्रैजिक कॉमेडी मेरे मन में गहराई से गूंजती रहती है, यही वजह है कि 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' मेरी ऑल टाइम पसंदीदा फिल्म है। किसी का दर्द सहना और उसके साथ प्रयोग करना, दुख को सहना और उसे हल्का कर देना जिंदगी जीने का एक खूबसूरत तरीका है।"

रणवीर ने खुलासा किया कि उन्होंने जयेशभाई जोरदार की शूटिंग के दौरान अपनी वैनिटी वैन में चैपलिन की एक तस्वीर लगा रखी थी और उसका इस्तेमाल उन्होंने जयेशभाई को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए किया। वह कहते हैं, "मैंने अपनी रिसर्च के दौरान चैपलिन की एक अनोखी तस्वीर देखी थी। उसमें उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे, इसके बावजूद वह पूरी तरह से कॉमिकल नजर आ रहे थे। ऊपर से देखने पर यह चैपलिन की एक फनी तस्वीर लगती है, लेकिन अगर आप उनकी आंखों में झांक कर देखेंगे तो पाएंगे कि उनमें आंसू उमड़ रहे हैं। जयेश के लिए यही बात मेरी प्रेरणा शक्ति बन गई। मैंने लगभग 4x4 फीट की इस तस्वीर को वहां से उखाड़ लिया और अपनी वैनिटी वैन में चिपका दिया। इसने मुझे वे तमाम इमोशनल चीजें और किरदार की बारीकियां अता कीं, जिनकी जयेश का किरदार निभाने से पहले मुझे जरूरत थी।"

हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं रणवीर

हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं रणवीर

रणवीर सिंह को जयेशभाई के अवतार में देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं ज़ोया अख्तर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - तुम वाकई गिरगिट हो। दिलचस्प है कि रणवीर सिंह जिस भी किरदार में उतरते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। चाहे वो जयेशभाई जैसा आम आदमी हो या फिर दिल धड़कने दो के कबीर मेहरा जैसा बेहद अमीर घराने का लड़का। शायद यही वजह है कि रणवीर सिंह का बॉलीवुड में बांहें फैलाकर स्वागत किया गया था।

Recommended Video

Ranveer Singh Entry at Trailer Launch of Yash Raj Film Film Jayeshbhai Jordaar | FilmiBeat
12 सालों का करियर

12 सालों का करियर

रणवीर सिंह सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 12 साल का लंबा सफर तय कर चुके हैं। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 11 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले साल ही रणवीर सिंह ने आखिरकार अपना टीवी डेब्यू भी किया और वो कलर्स के शो द बिग पिक्चर को होस्ट करते नज़र आए। हालांकि, रणवीर की टीवी की पारी, ज़्यादा सफल नहीं रह पाई।

आने वाली शानदार फिल्मों का लाईनअप

आने वाली शानदार फिल्मों का लाईनअप

रणवीर सिंह, अपने करियर में बॉक्स ऑफिस पर सफल पारी खेल रहे हैं। उनकी सबसे सफल फिल्में रही हैं संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी के साथ। यही कारण है कि इन दोनों ही डायरेक्टर्स की पहली पसंद अक्सर रणवीर सिंह ही होते हैं। अगर रोहित शेट्टी की बात करें तो रणवीर सिंह उनके साथ अंगूर रीमेक पर काम कर रहे हैं जिसका नाम है सर्कस। माना जा रहा है कि ये फिल्म जुलाई में रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह का मानना है कि सर्कस उनकी खुद की गोलमाल है जो वो रोहित शेट्टी के साथ करना चाहते थे।

83 से तारीफें पर निराशा

83 से तारीफें पर निराशा

रणवीर सिंह ने अपनी आखिरी फिल्म 83 के लिए जमकर तारीफें बटोरीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रह गई। इसका कारण कोरोना पर भी नहीं टाला जा सकता है क्योंकि उसी दौरान, अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। लेकिन रणवीर सिंह की 83 ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा। हालांकि फिल्म बेहतरीन स्तर पर बनाई गई थी और इस फिल्म से ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं।

कबीर खान के साथ अटकी अगली फिल्म

कबीर खान के साथ अटकी अगली फिल्म

83 दो सालों बाद रिलीज़ हुई और माना जा रहा था कि इस फिल्म के रिलीज़ होते ही कबीर खान और रणवीर सिंह की जोड़ी अगली फिल्म की तैयारी में जुट जाएगी लेकिन 83 के फ्लॉप होने के बाद प्लान बदल गया। कबीर खान और रणवीर सिंह अब एक साधारण से लड़के की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे थे जो एक underdog है।कबीर खान लॉकडाउन के दौरान, अपनी अगली फिल्म के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने ये underdog लड़के की कहानी, रणवीर सिंह को सुनाई तो रणवीर ने इसके लिए तुरंत हां कर दी। लेकिन 83 की निराशाजनक विफलता के बाद ये फिल्म अटक चुकी है।

अटकी हैं और भी फिल्में

अटकी हैं और भी फिल्में

साउथ सुपरस्टार शंकर के साथ रणवीर सिंह, अन्नियन रीमेक करने वाले थे लेकिन ये फिल्म राइट्स को लेकर कोर्ट के चक्कर में फंस चुकी है और फिलहाल डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन शंकर, रणवीर सिंह की डेट्स को जाने नहीं देना चाहते हैं और माना जा रहा है कि जल्दी ही वो रणवीर सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं जिसमें कियारा आडवाणी लीड हीरोइन होंगी।

फिल्मों की अफवाहें

फिल्मों की अफवाहें

वहीं रणवीर सिंह ने सिंबा 2 का भी हिंट कई बार दिया है। उससे पहले, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सिंघम 3 का भी हिस्सा होंगे। हालांकि, सिंबा फ्रेंचाईज़ी बनेगी या नहीं, इस पर फिलहाल रोहित शेट्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं रणवीर सिंह के पास भी इस समय डेट्स की कमी और प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह, करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के अपोज़िट दिखाई देने वाले हैं। फिल्म दिल्ली के एक पंजाबी मुंडे और एक बंगाली लड़की की कहानी है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

बैजू बावरा रीमेक

बैजू बावरा रीमेक

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा रीमेक शुरू करेंगे। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा ज़ोरों पर थी लेकिन आखिरकार फिल्म में रणवीर और आलिया ही फाईनल हुए। रणवीर की आलिया के साथ गली बॉय और रॉकी रानी की प्रेम कहानी के बाद ये तीसरी फिल्म होगी।

लेकिन इन सभी से पहले, रणवीर सिंह जयेशभाई के किरदार में फैन्स का दिल जीतने को तैयार नज़र आ रहे हैं। समाज पर किए गए जोरदार कटाक्ष को 'जयेशभाई जोरदार' को मनीष शर्मा ने प्रोड्यूज किया है। फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी अभिनय कर रही हैं। बॉलीवुड की बिग स्क्रीन पर रणवीर के साथ यह उनका डेब्यू है। फिल्म को डेब्यूटांट दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है, जो 13 मई, 2022 को पूरे विश्व में रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X