रणवीर सिंह ने की वेब सीरीज़ "पाताल लोक" की तारीफ़

"पाताल लोक" एक नौ एपिसोड की कॉप क्राइम थ्रिलर श्रृंखला है जिसका प्रीमियर 15 मई 2020 को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर किया गया था। यह एक ऐसी श्रृंखला है जिसे लोग अन्य लोगों को देखने का सुझाव दे रहे हैं और यह चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शो पूरी तरह से बिंज वॉच करने वाला शो है, जिसे दर्शकों, आलोचकों और कुछ प्रमुख हस्तियों से वाहवाही मिल रही है।

ranveer singh

अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें सभी को शो देखने की सलाह देते हुए, शो की प्रशंसा की है और साथ ही पाताल लोक के निर्माताओं को बधाई दी है। रणवीर सिंह ने पाताल लोक के पोस्टर के साथ एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा:

"STRAIGHT-UP SCORCHER. Kadak. @ anushkasharma & @kans26 unflinching conviction. Raised the bar, my friends. Congratulation to the stellar team!"

इससे पहले, वरुण धवन, राजकुमार राव, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, भुवन बम, अली फजल, मनोज बाजपेयी, नितेश तिवारी, अहाना कुमरा, सुजॉय घोष, सयानी गुप्ता, हंसल मेहता और सुरभि ज्योति जैसी प्रख्यात हस्तियों ने इस शो और जयदीप की परफॉर्मेंस की प्रशंसा की थी।

इस सीरीज़ की मुख्य स्टारकास्ट में, हाथीराम की भूमिका मे जयदीप अहलावत, संजीव मेहरा की भूमिका में नीरज काबी, हाथोदा त्यागी के रूप में अभिषेक बनर्जी, चाकू की भूमिका में जगजीत संधू, कबीर एम के रूप में आसिफ खान शामिल हैं। यह शो सुदीप शर्मा द्वारा रचित है और अनुष्का शर्मा के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत निर्मित है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज़ नहीं देखी है तो, जाइये और आज ही इस सीरीज़ का आनंद उठाइये!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X