रणवीर सिंह ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, डोला पत्नी दीपिका पादुकोण का दिल, लिखा डाला ये सब
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर रहे हैं। खासकर उनकी सोशल मीडिया पर चुप्पी तब नजर आयी जब ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एनसीबी ने दीपिका को समन भेजा था। फिलहाल दोनों फिर से अपनी सोशल की दुनिया पर लौट आए हैं और एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं।
इससे सभी वाकिफ हैं कि अपने स्टाइल को लेकर रणवीर सिंह काफी लोकप्रिय हैं। वो अक्सर अपने कई सारे लुक की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऐसा इस बार भी हुआ है जब रणवीर सिंह ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की। जिसमें उनका डार्क लुक काफी प्रभावित करने वाला है। रणवीर ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

ऐसे में दीपिका पादुकोण ने इस पर कमेंट दिया है जो कि अब खबरों में छाया हुआ है। प्यार जाहिर करने के मामले में बॅालीवुड का ये कपल कभी भी किसी से पीछे नहीं रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं आखिर वो कौन सी तस्वीर है और उस पर दीपिका का ने क्या कमेंट लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications