रणवीर सिंह ने पोस्ट की बेबी दीपिका की फोटो- फैंस ने पूछ डाला ये पर्सनल सवाल
Recommended Video
सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह इस समय हिट फिल्मों की झड़ी लगा रहें हैं और हाल ही में उनकी फिल्म गली बॉय ने कमाल की कमाई की थी। अब रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद से उनको काफी सवाल पूछे जा रहें हैं। बता दें कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की कांस में दिखा बेबी लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बेबी लग रही हैं। बता दें कि फैंस ने जैसे ही इस तस्वीर को देखा तो पूछने लगे कि क्या घर में बेबी आने वाला है। किसी ने पूछा कि क्या दीपिका पादुकोण प्रेगनेंट हैं।

इसी तरह से इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है और फैंस बार बार खुशखबरी के बारे में पूछ रहें हैं। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं..
जिसमें वो एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं हैं। इस फिल्म से आए दिन उनका लुक सामने आता रहता हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से शुरुआत की थी और आज बुलंदी पर बैठी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications