रणवीर सिंह ने 2020 भी कर लिया बुक : सैम मैनिकशॉ की बायोपिक के लिए मेघना गुलज़ार की फिल्म
मेघना गुलज़ार और दीपिका पादुकोण, एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल बायोपिक पर काम कर रहे हैं जो मार्च 2019 से फ्लोर पर जाने वाली है। अब खबर है कि इस फिल्म के बाद, मेघना, काफी समय से लटकी अपनी फिल्म सैम मैनिक शॉ बायोपिक शुरू करने जा रही हैं और उन्हें अपनी फिल्म का हीरो मिल चुका है रणवीर सिंह में।
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सिंबा के बाद, फरवरी 2019 में ज़ोया अख्तर की गली बॉय में दिखाई देंगे और मई 2019 में कबीर खान की फिल्म 83 में। इसके बाद रणवीर सिंह, करण जौहर की तख्त की तैयारी में जुट जाएंगे जो 2020 में रिलीज़ होगी। माना जा रहा है कि मेघना की फिल्म 2020 में शुरू होकर 2020 के अंत या 2021 की शुरूआत में रिलीज़ हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications