सलमान - शाहरूख - ऋतिक....करते रह गए WAIT...इस सुपरस्टार के साथ कंफर्म हुई फिल्म
Recommended Video

कबीर खान की अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन सबके नाम की लाइन लगी हुई थी। ये तय माना जा रहा था कि सलमान तो नहीं लेकिन हां शाहरूख या ऋतिक के साथ ही उनका अगला प्रोजेक्ट हो सकता है।
लेकिन अब बॉलीवुड में एक नया सुपरस्टार आ चुका है जो सबको पानी भी पिला रहा है। और उसका नाम है रणवीर सिंह। औऱ ये तय हो चुका है कि कबीर खान की अगली फिल्म में रणवीर सिंह ही लीड रोल में होंगे।

k mn क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल हमेशा से सुपरहिट रहा है। और अब कबीर खान परदे पर 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की सुनहरी जीत वापस ज़िंदा करने वाले हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए टक्कर में थे - अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन।
लेकिन अब ये तय हो चुका है कि फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाते नज़र आएंगे। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा 27 सितंबर को होने वाली है और अब जब फिल्म में रणवीर हैं तो फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications