पद्मावती ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स से भावुक हुए रणवीर..लिखा कुछ ऐसा
पद्मावती का ट्रेलर आ चुका है और फिल्म में भले तीन सुपरस्टार्स हो लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ रणवीर सिंह की हो रही है। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल भी सोशल मीडिया पर पूरे दिन पद्मावती की धूम रही।
रणवीर सिंह फिल्म में अल्लाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। रणवीर सिंह पद्मावती को और उनको मिले शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। वो इन दिनों पद्मावती की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं लेकिन फिर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल नोट लिखा है।
रणवीर सिंह ने इस नोट में लिखा है कि "मुझे खुशी है कि आप सभी को हमारी आने वाली फिल्म का ट्रेलर पसंद आया।इतनी तारीफ मिलने के मौके कम ही आते हैं। यह हमारी पूरी टीम की दिन रात की मेहनत का नतीजा है। संजय सर जीनियस हैं। वह इस फिल्म के मास्टर क्राफ्टमैन हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ सहा है, बहुत त्याग किया है।"
Recommended Video

संजय लीला भंसाली ने फिल्म का ट्रेलर भी काफी अलग अंदाज में रिलीज किया।उन्होंने इसे रिलीज करने का समय 13:03 बजे चुना क्योंकि 1303 AD में महाराजा रावल रतन सिंह (शाहिद कपूर का किरदार) और अल्लाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह का किरदार) के बीच युद्ध हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications