रणवीर सिंह बने चार्ली चैप्लिन, उनके ही अंदाज में दिया लीजेंड को ट्रिब्यूट, देखिए video

रणवीर सिंह इन दिनो स्विटजरलैंड में हैं और काफी ज्यादा मस्ती कर रहे है। हाल ही मे उन्होने मशहूर संगीतकार फ्रेडी मर्करी को ट्रिब्यूट दिया था और उसका वीडियो और फोटो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अब उन्होने कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह चार्लिन चैप्लिन को एक शानदान ट्रिब्यूट दिया है।

बता दें कि रणवीर सिंह ऐसे सुपरस्टार है जो कि अपनी शानदार शख्सियत और जानदार अभिनय के लिए जाने जाते है। उनको लीजेंड्री एक्टर्स का सम्मान करते हुए देखा गया है। इन दिनो स्विटजरलैड की सरजमीं पर अपना समय गुजार रहे रणवीर सिंह को काफी ज्यादा मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Ranveer singh, रणवीर सिंह

बता दें रणवीर सिंह के एक ऐसे इंसान है जिनको खुश रहने के लिए किसी दूसरे के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि वो अपने ही धुन में मस्त रहते है। बता दें कि रणवीर सिंह स्विटजरलैंड में अपनी छुट्टियां बिता रहे है और इस दौरान वो चार्ली चैपलिन के म्यूजियम में गए थे।

वहां उनके अंदर का अभिनेता जागा और उन्होने म्यूजियम में ही चार्ली चैप्लिन के गेटअप में ही कॉमेडी करनी शुरु कर दी। बता दें कि उन्होने चार्ली की काफी अच्छे से कॉपी किया और आप भी इसको देखकर यहीं कहेंगें।

रणवीर सिंह ने चार्ली के फेवरेट मूव्य किए जिनको देखकर लोग काफी ज्यादा एंज्वाय किया करते थे। अभिनेता ने ये वीडियो शूट किया और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और रणवीर सिंह के फैंस इस वीडियो को शेयर करते नहीं थक रहे है।

बता दें कि रणवीर सिंह अभी तक जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रहे थे और फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद वो छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए है।

हाल ही में उनकी फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी और उसमें कोई दो राय नहीं है कि रणवीर सिंह का कद इस फिल्म से काफी ऊंचा हो गया है।

इस फिल्म रणवीर सिंह के शानदार अभिनय मे लोगों के दिलो को जीत लिया और उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ी थी। वहां से आने के बाद रणवीर सिंह करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X