रणवीर सिंह बन गए पापा? परिणीति चोपड़ा को लगी खबर- तुंरत दीपिका पादुकोण के पति से पूछा सवाल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऐसा सवाल पूछ डाला कि बॉलीवुड गलियारे में हलचल पैदा हो गई।परिणीति चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह से ये जोरदार सवाल दाग दिया और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पैरेंट्स बनने को लेकर सोशल मीडिया पर कंफर्म न्यूज के बारे में पूछ डाला। पढ़िए परिणीति चोपड़ा का ये सवाल।

24 अगस्त को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब के दौरान फैंस ने परिणीति चोपड़ा से कुछ फनी सवाल भी पूछे। ठीक इसी तरह एक फैन तो ये पूछ डाला कि क्या रणवीर सिंह पापा बन गए हैं। इस सवाल को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह से ये जोरदार सवाल दाग दिया और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पैरेंट्स बनने को लेकर सोशल मीडिया पर कंफर्म न्यूज के बारे में पूछ डाला।

Ranveer Singh

इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान परिणीति चोपड़ा के एक फॉलोअर ने पूछा, "रणवीर सिंह पापा बन गये हैं?" परिणीति ने तुरंत गली बॉय एक्टर को टैग किया और उनसे इस तलहका मचा देने वाली खबर को कंफर्म करने के लिए कहा। परिणीति ने लिखा- रणवीर सिंह प्लीज कंफर्म करें।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

हाल में ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के धमाकेदार फोटो वीडियो सामने आए। रणवीर और दीपिका ने एक्टर की मां का बर्थडे राखी वाले दिन सेलिब्रेट किया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में इटली के लेक कोमो में ग्रैंड शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

दीपिका रणवीर फिल्में

दीपिका रणवीर फिल्में

रणवीर और दीपिका ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। गोलियों की रासलीला: राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में दोनों ने साथ में की हैं।

एक साथ फिर आएंगे नजर

एक साथ फिर आएंगे नजर

कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में फिर से दीपिका और रणवीर स्क्रीन शेयरह करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है और दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी।

रणवीर और परिणीति

रणवीर और परिणीति

परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह के काम की बात करें तो दोनों ने अभी तक दो फिल्मों में साथ में काम किया है। साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिक्की बहल और साल 2014 में किल दिल में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X