गोविंदा संग काम करके गदगद रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने कहा कि गोविंदा संग काम करके ऐसा महसूस हुआ कि जैसे कि मेरा सपना सच हो गया है, मैं गोविंदा जी का बचपन से फैन रहा हूं इसलिए उनके साथ काम करके खुद को लकी मानता हूं। वो कलाकार तो बढ़िया हैं ही, इंसान भी शानदार हैं। इसलिए मेरे लिए यह फिल्म काफी स्पेशल है।
मालूम हो कि किलदिल के निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा है फिल्म में गोविंदा खलनायक बने हैं जिसमें उनके साथ रानी मुखर्जी, अली जाफर, परिणीति चोपड़ा भी है। देखते हैं अपने डांसिग स्टाइल और कॉमेडी से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा खलनायक के रूप में लोगों को कितना भाते हैं? वैसे उन्होंने कुछ फिल्मों में पहले भी निगेटिव किरदार निभाये हैं लेकिन वो चले नहीं, लेकिन इस बार उनके साथ यशराज बैनर हैं, इसलिए उनके निगेटिव रोल के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है।
रणवीर सिंह इन दिनों अफनी आने वाली फिल्म गुंडे के प्रचार में व्यस्त हैं। गोविंदा के बारे में बातें उन्होंने फिल्म गुंडे के प्रमोशन के दौरान ही शेयर की है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
