..................... Ranveer Singh or Deepika Padukone... who does Dua look like? Take a look at her childhood photo - Hindi Filmibeat

रणवीर या दीपिका.. किसकी कार्बन कॉपी है बेटी दुआ? बचपन की तस्वीर देखते ही मिल जाएगा जवाब

Ranveer Deepika

Ranveer Deepika Daughter Look: दीवाली 2025 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए भी काफी स्पेशल थी। इसका एक कारण ये भी है कि इस दिन दोनों ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई जिसको देखकर सभी के मुंह खुले के खुले रह गए।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम दुआ है और वो बेहद क्यूट है। जैसे ही दुआ की तस्वीर सामने आई रणवीर और दीपिका की भी बचपन की तस्वीर आग की तरह वायरल होने लगीं।

दो तस्वीरों में रणवीर और दीपिका हैं जिसको बाद लोगों से सवाल पूछा जा रहा है कि दुआ किसके जैसी लगती है। रणवीर सिंह बचपन में दुआ के जैसे थे या फिर मां दीपिका पादुकोण?

किसपर गई है दुआ

दुआ की तस्वीर देखने के बाद आप जैसे ही बगल में दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर देखेंगे तो चीजें बिल्कुल साफ हो जाएंगी। दुआ का चेहरा हूबहू दीपिका पादुकोण से मिल रहा है। रणवीर सिंह का दुआ के चेहरे से कोई मेल नहीं है। इससे इतना तो तय है कि दुआ काफी सुंदर होने वाली हैं। मां दीपिका पादुकोण की एक झलक के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। फिलहाल दुआ का ये दीवाली लुक बेहद क्यूट नजर आ रहा है जिसमें उनको रेड कलर के कपड़ों के साथ साथ माथे पर बिंदी भी लगाई गई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दुआ को गोद में लिए दिख रहे हैं। किसी तस्वीर में वो खड़े हैं तो किसी में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने दुआ को गोद में बिठाकर हाथ जुड़वाए हुए हैं। देखकर साफ समझ में आ रहा है कि वो पूजा कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी बिजी रहती हैं। इस साल भी कई धमाकेदार फिल्म आईं थीं। हालांकि दीपिका को एक शानदार वापसी का इंतजार है। देखिए तस्वीरें...

Read more about: ranveer singh deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X