मेरी स्टारडम की तुलना शाहरूख खान से मत करिए PLEASE!
रणवीर सिंह पद्मावत के बाद अब ज़ोया अख्तर की फिल्म पर काम करना शुरू कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि इस सफलता के बाद कैसा लग रहा है। रणवीर का कहना था कि मैंने तो बस हीरो बनने का सपना देखा था, अब तो विलेन भी बन गया।
रणवीर की तुलना अब शाहरूख खान की डर, अंजाम, बाज़ीगर वाले ज़ोन में हो रही है। रणवीर का कहना था कि मैंने जब से डेब्यू किया है तब से मेरी तुलना शाहरूख खान से की जाती है। मुझे ये बेतुका लगता है।

शाहरूख खान अपने आप में स्टारडम का पूरा संसार हैं। मैं उसका छोटा सा हिस्सा भी नहीं हूं। शाहरूख खान ने सिनेमा को इतना कुछ दिया है कि बॉलीवुड के मायने ही बदल गए है।
मेरा और शाहरूख खान का कोई नाम भी एक ही सांस में ले तो वो पाप है। शाहरूख ने आज तक जो कुछ भी पाया है उसकी छोटा सा टुकड़ा भी मैं पा लूं तो सफल हो जाउंगा।
गौरतलब है कि खबरें आई थीं कि आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में तीन ही पोस्टर हैं - शाहरूख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह का। उन्होंने बार कहा था कि रणवीर मुझे उतना कमाकर देता है जितना कोई और स्टार देगा।
वैसे रणवीर सिंह आधिकारिक रूप से अगले सुपरस्टार बन चुके हैं। कारण यहां हैं -


Click it and Unblock the Notifications
