..................... Ranveer Singh on South vs Bollywood cinema debate- Sab apna hi hai yaar, Indian cinema is one | साउथ और हिंदी फिल्म विवाद पर रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन, अपने जवाब से जीत रहे हैं फैंस का दिल - Hindi Filmibeat

साउथ और हिंदी फिल्म विवाद पर रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन, अपने जवाब से जीत रहे हैं फैंस का दिल

पिछले कुछ महीनों से लगातार बॉलीवुड और साउथ की सिनेमा को लेकर वाद विवाद जारी है। कभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर, तो कभी भाषा को लेकर। रोजाना कुछ ना कुछ नई बहस सामने आ ही जाती है। हाल ही में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू का बयान चर्चा में था, जहां उन्होंने कहा कि बॉलीवुड उनको अफोर्ड नहीं कर सकता.. इसलिए वहां काम करके वो अपना वक्त नहीं खराब करना चाहते।

वहीं, भाषा को लेकर पहले ही अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच बहस हो चुकी है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, सोनू सूद से लेकर कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस पर रिएक्शन दिया है। अब इन सब मुद्दों पर रणवीर सिंह ने बयान दिया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है।

ranveer-singh-on-south-vs-bollywood-cinema-debate

रणवीर सिंह ने कहा, "कला के क्षेत्र में मैं प्रतिस्पर्धा को नहीं मानता। जीवन में ऐसे क्षेत्र हैं जहां कंपिटिशन किया जा सकता है, जैसे कि स्पोर्ट्स, जिसमें मुझे बहुत दिलचस्पी भी है। लेकिन एक कलाकार के रूप में मैं सिर्फ ईमानदार रहने की कोशिश करता हं। यहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मैं अपने को-एक्टर्स के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करता, चाहे वह अन्य फिल्मों के कलाकारों के साथ हो। मैं केवल अन्य कलाकारों की सराहना कर सकता हूं। हम सभी भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं।"

पुष्पा और आरआरआर पर रणवीर

पुष्पा और आरआरआर पर रणवीर

एक्टर ने आगे कहा, "मैंने पुष्पा और आरआरआर देखी, मैं तेलुगू नहीं बोलता, लेकिन मैं इन फिल्मों और इनके क्रॉफ्ट से बिल्कुल प्रभावित था। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि वे कितना अच्छा कर रहे हैं और उन्हें हर तरीके के दर्शकों ने स्वीकार किया है।"

भारतीय सिनेमा एक ही है

भारतीय सिनेमा एक ही है

रणवीर सिंह ने कहा,"मुझे इस बात पर गर्व है कि ये फिल्में इतना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मैंने इन फिल्मों को कभी दूसरी फिल्मों के रूप में नहीं देखा। ये तो सब अपना ही है यार, भारतीय सिनेमा एक है।"

मैं एक आर्टिस्ट हूं

मैं एक आर्टिस्ट हूं

साथ ही उन्होंने जोड़ा-"देखिए, मैं एक आर्टिस्ट हूं, और मुझे फिल्मों के बिजनेस के बारे में इतनी नॉलेज नहीं है, क्योंकि न मैं ट्रेड पर्सन हूं और ना ही प्रोड्यूसर। मैं एक पेड प्रोफेशनल हूं। मुझे सिर्फ अभिनय दिखाने के पैसे मिलते हैं, मुझे कैमरे के सामने अपनी कला दिखाने के लिए पैसे मिलते हैं और मेरा ज्ञान यहीं तक सीमित है। इसलिए, केवल अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण से मैं कह सकता हूं कि साउथ की हिंदी डब फिल्में और पैन इंडिया फिल्में ही असल में शानदार फिल्में हैं।"

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं, जो 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X