सिंबा: रणवीर सिंह बोले, मसाला फिल्मों के सबसे बेहतरीन निर्देशक है रोहित शेट्टी
अभिनेता रणवीर सिंह इस समय रोहित शेट्टी के साथ काम करके काफी ज्यादा खुश है और फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे है। इस दौरान बेबाक रणवीर सिंह ने कहा है कि वो रोहित शेट्टी को मसाला फिल्मों का सबसे बड़ा निर्देशक मानते है। हो भी क्यों ना आखिर पहली बार रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिला है और वो अजय देवगन की सिंघम के बाद उस तरह की फिल्म बना रहे है। वैसे तो अजय देवगन के साथ ही इस तरह की फिल्में रोहित बनाना पसंद करते है लेकिन इस बार फिल्म में कॉमेडी का डोज थोड़ा ज्यादा होने वाला है।
बता दें कि रणवीर उन अभिनेताओं में से है जो किसी भी तरह का किरदार निभा सकते है और अपने आपको उसी के अनुकूल ढाल सकते है। इस फिल्म में रणवीर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे है जो इसके पहले उन्होने किसी भी फिल्म में नहीं किया है।

रणवीर सिंह बताते है कि वो इस तरह की फिल्में बचपन में देखते थे और काफी ज्यादा उसको एंज्वाय करते थे। मसाला फिल्मों में एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा होता है और यही कारण है कि लोग इस तरह की फिल्मों को पसंद करते है।
इसके आगे रणवीर ने कहा कि इस तरह की फिल्मों में रोहित सर की तो बात ही अलग है और वो अपने तरीके से इसमें रोहित शेट्टी स्टाइल डाल देते है।
इसके अलावा रणवीर बताते है कि वो गोविंदा के सबसे बड़े फैन थे क्योंकि वो अपने आपमें एक मसाला एंटरटेनर थे और उनकी फिल्मों उनको काफी अच्छी लगती थी।
रणवीर कहते है कि मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं जिसमें कॉमेडी और एक्शन का मसाला लगा होता था। फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म सिंबा में बिजी है..
इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी नजर आने वाली है। सारा अली खान का मानना है कि ये फिल्म उनके लिए काफी बड़़ी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
