..................... Ranveer singh on jayeshbhai jordaar character and himself says we both are accidental heroes। जयेशभाई और मैं दोनों एक्सीडेंटल हीरो हैं!': जयेशभाई के किरदार और खुद की समानता बताते हुए सुपरस्टार रणवीर सिंह - Hindi Filmibeat

'जयेशभाई जोरदार' से प्रभावित एक्टर रणवीर सिंह- जयेशभाई और मैं दोनों एक्सीडेंटल हीरो हैं

By Filmibeat Desk

यशराज फिल्म्स के जयेशभाई जोरदार में सुपरस्टार रणवीर सिंह लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर मानते हैं कि सिनेमा में उनकी जर्नी और फिल्म में जयेशभाई के किरदार में काफी समानता है। वे कहते हैं, ''मेरी और जयेश की जिंदगी में कई समानताएं हैं। कभी-कभी, जब आप सोचते हैं कि अपनी मंजिल को पाने के लिए मैं किस तरह से इस मुश्किल से पार पा सकता हूं, उस वक्त आपको चुनौतीपूर्ण हालातों का सामना करना पड़ता है। और इसके लिए आपको कुछ हद तक साहस और धैर्य की जरूरत होती है जो आपको आगे बढ़ाते हैं, वे आपको उन सभी मुश्किलों से पार पाने में आपकी मदद करते हैं। और आप हालात का सामना इस तरह से करते हैं मानो उसी पर आपकी जिंदगी निर्भर करती है। "

jayeshbhai jordaar

रणवीर आगे कहते हैं, "जयेश भाई की भूमिका निभाते हुए मुझे अपने जीवन के अनुभवों का फायदा मिला। खुद के खिलाफ खड़ी बाधाओं के साथ, आप उस ताकत की ओर मुड़ते हैं जहां से आपको प्यार मिलता है। जयेश के मामले में यह प्यार उनकी पत्नी और बेटी के लिए है। मेरे मामले में, यह प्यार मेरे माता-पिता के प्रति और कुछ ऐसा हासिल करके उन्हें गौरवान्वित करने की मेरी महात्वाकांक्षा है, जिसने मुझे आगे बढ़ाया है। जयेशभाई और मैं दोनों एक्सीडेंटल हीरोज हैं!"

वह आगे कहते हैं, "हां बिल्कुल, जयेश भाई के किरदार और मेरी खुद की जर्नी में कई समानताएं हैं। एक एक्टर के तौर पर जब आप अपने जीवन के अनुभवों का इस्तेमाल किसी किरदार के लिए कर पाते हैं तब परफॉर्मेंस सबसे असरदार होता है। यह एक स्पेशल सोर्स होता है जो लोगों के दिलो में रेजोनेट होता है और परफॉर्मेंस को यादगार बनाता है।"

समाज पर गुदगुदाने वाले सटायर(व्यंग्य)- जयेशभाई जोरदार के साथ अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे, रणवीर के अपोजिट बॉलीवुड के बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं। मनीष शर्मा फिल्म के निर्माता हैं जबकि डेब्यूटेंट दिव्यांग ठक्कर ने इसका निर्देशन किया है। दुनियाभर में यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X