फिल्म में जब अजय देवगन की एंट्री होगी ना, तो थियेटर में सीट तोड़ देंगे लोग- रणवीर सिंह

कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि सिंबा के ट्रेलर लांच के बाद रणवीर सिंह नाराज़ हैं क्योंकि ट्रेलर में अजय देवगन ही सारी लाइमलाइट और तारीफ ले गए। खैर, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा कि मैं खुश हूं कि लोगों को ट्रेलर में अजय सर की एंट्री पसंद आई, रोहित शेट्टी ऐसा ही प्रभाव लाना चाहते थे।

रणवीर सिंह ने कहा, अभी तो लोगों ने ट्रेलर में ही अजय देवगन को देखा है और ऐसा रिएक्शन है। जब अजय सर आएंगे ना पिक्चर में, तो थियेटर में सीट तोड़ रहे होंगे लोग। मैं तो सोच भी नहीं सकता कि थियेटर में क्या होगा.. तहलका मच जाएगा। मैंने खुद अजय देवगन वाले सीन को पता नहीं कितनी बार देखा है।

Ajay Devgn

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

बहरहाल, यहां जानें क्यों है सिंबा का बेसब्री से इंतजार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X