..................... Ranveer Singh officially crowned as the new 'Don' in the highly anticipated 'Don 3', first look - Hindi Filmibeat

Don 3: रणवीर सिंह ने पहना नए डॉन का ताज, फरहान अख्तर की डॉन 3 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज

ranveer-singh-officially-crowned-as-the-new-don-in-the-highly-anticipated-don-3-first-look

Ranveer Singh in Don 3: बीते दिन निर्माता- निर्देशक फरहान अख्तर ने एक डॉन 3 की धमाकेदार घोषणा की थी। वहीं अब मेकर्स ने एक फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां नए डॉन का ताज पहने रणवीर सिंह की पहली झलक देख सकते हैं।

जी हां, अपने आकर्षक लुक और बेमिसाल प्रतिभा के साथ रणवीर सिंह 2025 की बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक में एक कमाल के किरदार के साथ नई भूमिका में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह जाने माने फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे, जो इस फ्रेंचाइजी के साथ एक बार फिर निर्देशक की कमान संभालेंगे। कोई शक नहीं कि रणवीर के लिए ये रास्ता आसान नहीं होने वाला है.. क्योंकि इससे पहले डॉन के रूप में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को बहुत प्यार और शोहरत मिल चुका है।

अमिताभ, शाहरुख के बाद, अब रणवीर बने नए 'डॉन'

बीते दिन फरहान अख्तर ने डॉन 3 की एक झलक शेयर की थी। लेकिन हंगामा तब शुरु हुआ फैंस को पता चला कि फिल्म में शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणवीर सिंह होंगे। लोगों ने ट्विटर पर No Shahrukh No Don ट्रेंड करना शुरु कर दिया।

ट्रेंड इतना बढ़ गया कि शाम होते होते फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया और लिखा कि अब डॉन की विरासत को आगे ले जाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर डॉन को नए ढंग से लिखा-देखा जाएगा। हमें उम्मीद है कि आप नए कलाकार के प्रति वही प्यार दिखाएंगे, जो आपने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के प्रति दिखाया।

बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।

Read more about: ranveer singh don 3 farhan akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X